नगर पालिका परिषद महराजगंज के सभागार में अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार के अध्यक्षता में बैठक हुई। जूनियर इंजीनियर देवेंद्र , मंडल कार्यक्रम प्रबंधक रोहन सिंह , जिला कार्यक्रम प्रबंधक चंद्र प्रकाश गौतम, प्रोजेक्ट एनालिस्ट अभय कुमार गुप्ता ने नगर पालिका के सफाई नायक और सफाई कर्मचारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 , आडीएफ प्रमाणीकरण व जीएफसी प्रमाणीकरण के लिए प्रशिक्षण दिया गया। आगामी सर्वेक्षण के लिए सभी मानकों को पूरा करने का निर्देश दिया गया।