बृहस्पतिवार 6 मार्च को नई आबकारी नीति के तहत जिले में आबकारी की मदिरा दुकान के विक्रेता ई-लाटरी के जरिये तय किए जाएंगे। प्रक्रिया सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में इंतजाम पुख्ता किए जा रहे हैं। उक्त तिथि को बिना अनुमति कोई भी कलेक्ट्रेट में नहीं दाखिल हो सकेगा। पूरी प्रक्रिया में प्रशासनिक अधिकारी व विभाग के अलावा आवेदक ही फोटो युक्त स्लिप दिखाकर इंट्री प्राप्त कर सकेंगे।