फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से गिराया कमरा, नलकूप क्षतिग्रस्त

जेसीबी से गिराया कमरा, नलकूप क्षतिग्रस्त महराजगंज। थाना क्षेत्र के अतरहेटा मजरे पूरे मूडू गांव की साबिरा बानो ने बताया कि 23 जून को कुछ लोगों ने उसके खेत में बने कमरे को जेसीबी से ढहवा दिया। यही नहीं नलकूप भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपी जानमाल की धमकी दी। महिला ने बताया कि इसके पहले भी आरोपी उसके खेत में लगे नीम के पेड़ गिराकर खेत में कब्जा कर लिया। कार्रवाई नहीं होने से दबंगों के हौसले बुलंद हैं। उसने बताया कि करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि मामले में वार्ड नंबर आठ आनंद नगर निवासी जैनुल, अनवारूल हक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें