फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई

रोहित सिंह Updated Thu, 22 Jan 2026 03:15 PM IST

समाजवादी पार्टी कार्यालय में समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि बड़ी श्रद्धा के साथ मनाई गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र 'छोटे लोहिया' के नाम से प्रसिद्ध थे। समाजवादी विचारधारा के प्रति उनकी दृढ़ निष्ठा कायम रही। सात बार केंद्रीय मंत्री रहने के बाद भी उनके पास न अपनी गाड़ी थी, न बंगला। उनके सम्मान में लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा जनेश्वर मिश्र पार्क मुलायम सिंह यादव की प्रेरणा से अखिलेश यादव द्वारा बनवाया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें