फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 करोड़ 36 लाख 39 हजार का अवैध मादक पदार्थों को कराया गया नष्ट

Rohit Singh Updated Mon, 27 Apr 2026 06:28 PM IST

जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जब्त मादक पदार्थों का निस्तारण किया। सोमवार को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर जनपद के चार थानों सिंदुरिया, ठूठीबारी, कोल्हुई और नौतनवा से संबंधित कुल 13 अभियोगों में जब्त किए गए 96.301 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों का निस्तारण किया गया। इन पदार्थों में चरस, गांजा और हेरोइन शामिल थे, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 2 करोड़ 36 लाख 39 हजार 50 रुपये आंकी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें