फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटखौली जंगल में अधजला शव बरामद

थाना घुघली क्षेत्र के पटखौली गांव के पास जंगल में मंगलवार रात्रि एक युवक का जला हुआ शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी महराजगंज, अपर पुलिस अधीक्षक व अन्य उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय पुलिस ने जांच के दौरान शव की शिनाख्त कुशीनगर जनपद के थाना खड्डा निवासी 23 वर्षीय सोमनाथ के रूप में की। मृतक के पास मिले दो मोबाइल फोनों से कॉल डिटेल के आधार पर पहचान पुष्ट हुई। घटना स्थल से एक लावारिस मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें