जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा शीतलहर को देखते हुए बजे फरेंदा नगर के चौराहों पर अलाव जलाने की ब्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मेन चौराहे, पुलिस चौकी,पर अलाव जलता पाया गया। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने महराजगंज फरेन्दा रोड पर रामनगर में एक बुजुर्ग ठिठुरन के कारण बैठा था जिसे देख जिलाधिकारी महोदय ने गाडी रोककर बुजुर्ग के पास गये तथा हालचाल पूछा व कम्बल ओढ़ाया। आनन्द नगर रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंद बुजुर्गों को कम्बल वितरित किया। जिलाधिकारी ने नगर पंचायत फरेन्दा में रैन बसेरा का निरीक्षण किया गया।