जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शीतलहर और कड़ाके की ठंड के दृष्टिगत सिसवा क्षेत्र में ठंड से बचाव के उपायों रैन बसेरों का जायजा लिया। रैन बसेरे में बिहार से आए युवा फुटबॉल खिलाड़ियों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सभी ने व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की।