जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर्याप्त सफाई और गंदी बेडशीट देख नाराजगी जताई और संबंधित फर्म पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। मरीजों से संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। ट्रामा सेंटर में मरीज को बाहरी दवा लिखने पर चिकित्सक को फटकार लगाई और जनऔषधि केंद्र से दवाएं उपलब्ध कराने को कहा। डायलिसिस केंद्र, एआरटी सेंटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड कक्ष का भी निरीक्षण किया। मरीजों ने सेवाओं पर संतोष जताया। जिलाधिकारी ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।