जिले के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़या गांव में दीवार पर लगे पोस्टर फाड़ फेकने का आरोप लगाकर कुछ लोग हंगामा करने लगे। दोनों पक्षों के बीच विवाद आगे बढ़ गया। वही विवाद बढ़ते देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर आनन फानन में पहुंची पुलिस दो लोगों को कब्जे में थाने चली आई। जहां पर पुलिस मामले में पकड़े गए दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।