परतावल-गोरखपुर मार्ग पर पिपरिया गांव के पास नाला अधूरा होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे घरों के सामने जलभराव हो रहा है और दुकानदारों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग मिट्टी डालकर जमीन ऊंची कर रहे हैं, जबकि कुछ ने ईंटें रखकर आने-जाने का अस्थायी रास्ता बनाया है। गंदे पानी से दुर्गंध भी उठ रही है। एनएच 730 बीबी के केयरटेकर अमित चौधरी ने बताया कि तत्काल नाली निर्माण संभव नहीं है। स्थलीय निरीक्षण के बाद समस्या के समाधान की व्यवस्था की जाएगी।