चौक पीएचसी पर आरोग्य मेले का निरीक्षण डिप्टी सीएमओ डॉ केपी सिंह ने किया। डाॅ. रामस्वरूप मरीजों का उपचार कर रहे थे अभी तक उनकी ओपीडी में 32 मरीज दर्ज रहे। मरीजों को गर्मी से बचाव का उपाय बताया गया। उन्होंने सभी कर्मियों को दायित्व के प्रति सजग रहने की हिदायत दी।