कलक्ट्रेट परिसर में नगर पालिका परिषद सिसवा के इंदिरा नगर वार्ड में शराब भट्टी हटवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि शराब भट्टी हटवाने को लेकर आमरण अनशन भी किया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।