ग्राम प्रहरी ग्रामीण चौकीदार संघ ने बृहस्पतिवार को अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संघ के पदाधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने तथा खाकी वर्दी उपलब्ध कराने की मांग की।