फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज महोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम की स्क्रीनिंग की गई

रोहित सिंह Updated Thu, 16 Oct 2025 03:00 PM IST

आगामी महराजगंज महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले अंतरविद्यालयी सांस्कृतिक कार्यक्रम की स्क्रीनिंग प्रक्रिया जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में सम्पन्न हुई। जनपद के 40 से अधिक विद्यालयों के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने स्क्रीनिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्क्रीनिंग के दौरान एकल नृत्य में 60 से अधिक बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। इसी प्रकार समूह नृत्य में 10 विद्यालयों के लगभग 150 ने अपनी प्रस्तुति दी। बच्चों की प्रस्तुति देखकर सभी लोग अभिभूत थे। निर्णायक मंडल द्वारा प्रस्तुतियों का मूल्यांकन मंच प्रभावोत्पादकता, परिधान, नृत्य की शैली आदि के आधार पर किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें