कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय सिंह एवं पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन मिश्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर थाना फरेंदा के सब इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि 3 दिसंबर को हरपुर गांव में हुई मारपीट में घायल व्यक्ति को ही प्रताड़ित किया जा रहा है। एसआई द्वारा ग्रामीणों को सार्वजनिक रूप से अपशब्द कहे जा रहे हैं और पूरे गांव को धमकी दी जा रही हैं।