हर्रैया विकास क्षेत्र के जेआरसी पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुसहा हड़ही बाजार में आयोजित 69वीं मंडलीय विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता में टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार, विशिष्ट अतिथि जिला स्काउट सचिव कुलदीप सिंह और मंडल क्रीड़ा सचिव अमित कुमार यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य लालजी वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।