उपकेंद्र बागापार के पंचायत भवन में एएनएम की बैठक का आयोजन किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर केपी सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह एवं बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह ने सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया। ए एन एम नीलम यादव व रीना भारती ने सभी आशाओं के साथ आयुष्मान गोल्डेन कार्ड तथा आभा आईडी शत-प्रतिशत बनाने की रणनीति पर चर्चा की।