निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के गांव रौतार के ग्रामीणों ने मनरेगा योजना में धांधली करने का आरोप लगाया है। इस मामले में ग्रामीणों ने ब्लॉक पहुंच खंड विकास अधिकारी से शिकायत कर जांच की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा में मनरेगा योजना के तहत हुए कार्यों में धन का हेराफेरी किया गया है। खंड विकास अधिकारी शमा सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।