एआईएमआईएम ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को लेकर किया प्रदर्शन महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के विरुद्ध प्रस्तावित ध्वस्तीकरण संबंधी कार्रवाई पर पुनर्विचार की मांग की।