श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में संभल में हुई घटना को लेकर एहतियात के तौर पर शुक्रवार को परतावल चौराहे का जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने भ्रमण किया। पिपरिया स्थित जामा मस्जिद में पुलिस बल की मौजूदगी में पढ़ी गई जुमे की नवाज। ड्रोन कैमरे से की जा रही थी निगरानी। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार, बुद्धिराम पुर, सोनकटिया, कोटवा, लक्ष्मीपुर जरलहिया सहित सभी मस्जिदों पर मुस्तैद रही पुलिस।