जिले में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात माह के दौरान समय जी तिराहे पर चेकिंग की। इस चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति हेलमेट सीसे पर टांगकर कान में हेडफोन लगाकर चल रहा था। उक्त युवक को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा। वहीं, तेज गति से चल रहे लोगों को भी चेतावनी दी गई। उनको यातायात नियमों के पालन की सीख दी गई।