फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दाढ़ी बनवाकर लौट रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

रोहित सिंह Updated Sun, 27 Oct 2024 06:29 PM IST

कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे मनियरा में रविवार को दिन में 11 बजे दाढ़ी बनवाकर घर लौट रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। परिजन घायल को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित करके घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान हरिराम पुत्र अछैबल उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम जोरवा के रुप में हुआ। जानकारी के अनुसार हरिराम दाढ़ी बनवाकर घर जा रहे थे। मनियरा पेट्रोल पंप के पास वह किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए और हादसे में उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद परिजन व अन्य नात रिश्तेदार भी जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर जुट गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें