छाया एकीकृत ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता दिवस के अवसर पर करमहा सीएचसी, महराजगंज में अपराह्न 12:30 बजे विशेष सत्र आयोजित हुआ। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के.पी. सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्री भागवत सिंह तथा यूनिसेफ की बीएमसी रिमझिम कशौधन ने संयुक्त पर्यवेक्षण किया। एएनएम पुनीता पटेल एवं पुष्पा द्वारा सत्र संचालित किया जा रहा है, जबकि आशा इंदू देवी उपस्थित रहीं। सीएचओ पिंकी ने अब तक 14 मरीजों को सेवाएं दीं। अब तक 10 बच्चों एवं 4 गर्भवतियों का टीकाकरण-जांच पूर्ण हो चुका है। आशा के माध्यम से 42 दिनों तक एचबीएनसी तथा उपकेंद्र की सफाई भी सुनिश्चित करने को कहा गया।