फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

रोहित सिंह Updated Wed, 22 Oct 2025 05:07 PM IST

महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के बैकुंठपुर मोहल्ले में मंगलवार देर रात एक मोटर पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते दुकान धूं-धूं कर जलने लगी, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें