सुल्तानपुर में किसान सम्मान निधि के लिए लोगों से रिश्वत ली जा रही थी। लेखपाल हर किसी से रिश्वत के तौर पर 100 रुपये जमा करवा रहा था। वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। फिलहाल लेखपाल की रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है