ललितपुर में नाली निर्माण को लेकर कस्बा बानपुर प्रधान व ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। जिसमें हुई मारपीट में ग्राम प्रधान चोटिल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुधवार की सुबह कस्बा बानपुर में बस स्टैंड के पास ग्राम प्रधान बानपुर काशीराम और शिवकुमार के बीच नाली निर्माण को लेकर बहस होने लगी। धक्का-मुक्की होने लगी और मारपीट हो गई। विवाद में ग्राम प्रधान के सिर में चोट आ गई और वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। चोटिल प्रधान को जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। वहीं इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ।