फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड पीड़ित व्यापारियों को क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

दीपक महाजन Updated Tue, 02 Jun 2026 08:43 AM IST

जिला उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व जिलाधिकारी सत्य प्रकाश को ज्ञापन देकर शहर के दो प्रतिष्ठानों में बीते दिन हुए अग्निकांड में करोड़ों रुपये का नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की है। व्यापारी नेताओं ने कहा कि प्रांतीय सदस्य आकाश गुप्ता के झांसी रोड नहर के पास स्थित प्रतिष्ठान में 30 मई की रात 11 बजे भीषण आग की चपेट में शोरूम आ गया जिससे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां कम होने से आग बुझाने में बहुत मशक्कत करनी पड़ी। एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी बजाज पावर प्लांट से आई जिनके सहयोग से आग बुझाने में काबू पाया। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से शोरूम के अंदर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था आग फैलने से रोकने के लिए जेसीबी से शोरूम की गोदाम की दीवारें तोड़नी पड़ी फिर भी दमकल गाड़ियों को लगभग 12 घंटे आग बुझाने में लग गए थे जब तक पूरा माल राख हो गया था। वहीं 29 मई की रात में चौका बाग के सामने कुमार ट्रेडर्स राजेंद्र जैन राजू की दुकान एवं मकान में रात करीब दो बजे आग लग गई। घटना के दौरान ऊपर की मंजिल में सो रहे घर की चार परिजन पीछे वाले गेट से सकुशल बाहर निकल आए इसलिए बहुत बड़ी जनहानि बच गई है। दुकान में लगभग एक करोड रुपये का नुकसान हुआ है फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। दोनों व्यापारियों को क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित मनीष सडै़या, जिला अध्यक्ष सुरेश बडे़रा, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, प्रदेश उपाध्यक्ष उद्योग मंच कमलेश सराफ, प्रदेश मंत्री संतोष इमलिया ,प्रदेश युवा मंत्री अजय सोनी, जिला संयुक्त महामंत्री अभिषेक अनोरा, रविंद्र दिवाकर, डॉ संजीव कड़की,जिला कोषाध्यक्ष अध्यक्ष सिद्धेश्वर जमोरया आदि मौजूद रहे। 000000000000 जनपद में 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां की की थी मांग जिलाध्यक्ष सुरेश बडे़रा ने कहा कि लगभग 4 वर्षों से जनपद में फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां और हर तहसील में फायर स्टेशन एवं दो-दो गाड़ियों की मांग कर रहा था जिला प्रशासन अग्निशमन अधिकारियों द्वारा शासन से पत्राचार करते हुए चारों तहसीलों में शीघ्र ही फायर स्टेशन एवं गाड़ियों की पूर्ति के लिए शासन से मंजूरी हो गई है शीघ्र ही तहसीलों में फायर स्टेशन का निर्माण करके गाड़ियां उपलब्ध कराई जाएं,जिससे गर्मियों में होने बाली आगजनी से होने वाले नुकसान को रोका जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें