ललितपुर कोतवाली सदर के ग्राम बमरौला और भैसाई के बीच नेशनल हाइवे-44 पर सवारियों से भरी एक टैक्सी के पलट गई। इस दुर्घटना में किसान इंटर कॉलेज की चार छात्राएं, दो महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां तीन छात्राओं, एक महिला और बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।