फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: खाना को लेकर आश्रम पद्धति विद्यालय में छात्रों का बवाल, जन्माष्टमी पर बनना था विशेष भोजन

तालबेहट में दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय में जन्माष्टमी के पर्व पर शाम के समय छात्रों ने जमकर बवाल काटा। आरोप लगाया कि मेनू के अनुसार त्योहार पर विशेष भोजन मिलना था जो नहीं दिया गया। हंगामा की सूचना प्रशासन को जैसे ही लगी तुरंत मौके पर एसडीएम भूपेंद्र सिंह और प्रभावी निरीक्षक मनोज मिश्रा पहुंच गए। घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली। विद्यालय में मौजूद स्टाफ को जमकर फटकार लगाई। मौके पर ही दाल-चावल, सब्जी-रोटी बनवाकर छात्रों को खाना उपलब्ध करवाया। इस विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक के आदिवासी समाज सहित गरीब वर्ग के बच्चे अध्ययन करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें