ललितपुर जेल में बंद कैदी ढाका पर स्कूल प्रबंधक से रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। बताया कि प्रबंधक को फोन कर 20 लाख रुपये अवैध रूप से मांगे गए। ज्ञानेंद्र ढाका एक हत्याकांड में जेल में बंद है। कृष्णपाल राणा की तहरीर पर मामला दर्ज हुआ। जेल से बंदी द्वारा रंगदारी मांगने के चलते मचे हड़कंप के बाद डीएम सत्यप्रकाश, एसपी मोहम्मद मुश्ताक सहित अन्य अधिकारी बृहस्पतिवार की सुबह जेल पहुंचे। यहां अधिकारी जेल में गहनता से जांच पड़ताल की। करीब ढाई से तीन घंटे तक जांच की गई। पुलिस अधीक्षक मोहमद मुस्ताक ने बताया कि जेल की चेकिंग के दौरान एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इसके साथ एक चम्मच और अन्य सामग्री मिली है। पुलिस यह जांच कर रही है कि मोबाइल और सिम जेल तक किसने पहुंचाई। वहीं, जेलर की तहरीर पर कोतवाली सदर पुलिस ने बंदी ज्ञानेंद्र ढाका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बंदी ज्ञानेंद्र ढ़ाका को प्रशासनिक आधार पर चार माह पूर्व बागपत से जिला कारागार में लाया गया था और उसे बैरक दो में रखा गया गया था।