नागपुर मंडल में वाशिंग एप्रन का निर्माण होने के कारण ललितपुर में छत्तीसगढ़, समता और रात की गोंडवाना एक्सप्रेस निरस्त चल रही हैं। वहीं, भोपाल की ओर जाने वाली अप रूट की ट्रेनों में दोपहर डेढ़ बजे के बाद बीना, गंजबासौदा और विदिशा के लिए साढ़े चार घंटे कोई ट्रेन नहीं है, जबकि भोपाल के लिए साढ़े पांच घंटे तक कोई ट्रेन नहीं होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। नागपुर मंडल के गोंडिया स्टेशन पर प्लेटफार्म के वॉशेबल एप्रन को बेलास्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने का कार्य होने के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से दोनों ओर की छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस और समता एक्सप्रेस दो, चार और पांच अप्रैल से अप्रैल माह में ही अलग-अलग दिनों में 20 दिन के लिए निरस्त की गई हैं। ऐसे में ललितपुर स्टेशन पर दोपहर 1.27 बजे पंजाबमेल एक्सप्रेस के बाद बीना, मंडी बामौरा, गंजबसौदा, बरेठ, विदिशा जाने के लिए 5.23 घंटा तक कोई ट्रेन नहीं है। इससे यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। हालांकि भोपाल जाने के लिए 4.23 घंटे बाद ललितपुर से भोपाल के लिए सीधी ट्रेन राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन है, लेकिन यह ट्रेन अधिकांश लेट होने पर देर शाम को 6.50 बजे पातालकोट एक्सप्रेस, 7.18 बजे महामना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन हैं। हालांकि राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को नहीं है। ऐसे में पंजाबमेल एक्सप्रेस के बाद सोमवार शाम को ही पहली ट्रेन पातालकोट एक्सप्रेस ही संचालित होगी। छत्तीसगढ़ और समता एक्सप्रेस निरस्त होने के कारण रविवार को पंजाबमेल एक्सप्रेस में काफी भीड़ रही। इस ट्रेन में मुश्किल से यात्री कोच में चढ़ पा रहे थे।