ललितपुर में बिजली विभाग की अंडरग्राउण्ड केबिल फट जाने की वजह से एक शख्स की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने मृतक के शव को चौराहे पर रखकर घंटो सड़क जाम कर दी। ये लोग बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ही मुआवजे को लेकर डीएम के लिखित आश्वासन की मांग करने लगे।