फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के सीमावर्ती नेपाल के धनगढ़ी में उग्र प्रदर्शन, आगजनी-तोड़फोड़

मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Sep 2025 07:42 PM IST

नेपाल में सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ जेन-जी की अगुवाई में चलाया गया आंदोलन अब उग्र होता जा रहा है। इसको देखते हुए लखीमपुर खीरी जिले में भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। गौरीफंटा बॉर्डर से सटे धनगढ़ी के कैलाली में हिंसा की आग पहुंच गई है। धनगढ़ी में मंगलवार को हजारों युवाओं ने मुख्यमंत्री कार्यालय में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। कार्यालय में घुसकर मुख्यमंत्री व मंत्री की कार में तोड़फोड़ कर दी। इसके अलावा नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउवा व नेपाली कांग्रेस पार्टी के सभापति व पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा के घर के बाहर भी आगजनी की। स्थिति को देखते हुए नेपाल कैलाली प्रशासन ने यहां कर्फ्यू लगा दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें