लखीमपुर महोत्सव का आगाज 25 नवंबर को होगा। दुधवा नेशनल पार्क में महोत्सव का उद्घाटन प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। इसी दिन से दुधवा आने वाले सैलानियों के लिए हवाई सेवा की शुरुआत भी की जाएगी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह विमान से ही पलिया हवाई पट्टी पर उतरेंगे और इस विमान को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखा सकते हैं। एक दिसंबर से इस विमान सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी। पलियाकलां में लखीमपुर महोत्सव के लिए तहसील प्रशासन की तरफ से तेजी से तैयारियां की जा रही हैं।