लखीमपुर खीरी के लालपुर स्टेडियम में मंगलवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज मशाल दौड़ के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईएएस मनीषा धारवे मौजूद रहीं। पहले दिन 15 ब्लाकों के बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान 15 ब्लाक के 119 टीमों के करीब 1500 खिलाड़ियों ने खेल मैदान पर अपना पसीना बहाया। कड़ाके की ठंड के बाद भी किसी को सर्दी का एहसास नहीं हुआ। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने अपने उद्बोधन से बच्चों में उत्साह भरा। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, फुटबॉल, ऊंची कूद, दौड़, खो-खो, कबड्डी सहित अनेक खेल शामिल हैं। खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 24 दिसंबर को होगा।