लखीमपुर खीरी में मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन मंगलवार से दोबारा शुरू हो गया। मैलानी से नानपारा के लिए दो पैसेंजर ट्रेनें निर्धारित समय से रवाना हुईं। नानपारा से मैलानी की ट्रेनें बुधवार से चलेंगी। ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। मैलानी-नानपारा रेलमार्ग के भीरा और पलिया स्टेशनों के बीच बाढ़ और बारिश से रेलपथ के किनारे जलभराव होने के साथ ही रेलपथ के नीचे से पानी रिसने लगा था। इस कारण 30 जून से इस रेलमार्ग पर रेलों का संचालन बंद कर दिया गया था। रेलपथ दुरुस्त करने के बाद मंगलवार से ट्रेन संचालन दोबारा बहाल किया गया।