फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दुधवा में गब्बर बाघ के दीदार कर गदगद हुए सैलानी, बनाया वीडियो

लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर ) में शनिवार को सुबह की पाली में जंगल सफारी के दौरान गब्बर नाम से मशहूर बाघ पर्यटन मार्ग पर चहल-कदमी करते दिखाई दिया। बाघ के दीदार कर सैलानी गदगद हो गए। कई लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिप्सी वाहनों में सवार सैलानी दक्षिण सोनारीपुर रेंज में सफारी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें बांकेताल पर्यटन मार्ग पर बीचों-बीच बाघ चहलकदमी करते दिखाई दिया। सैलानी उसे काफी देर तक निहारते रहे। गाइड ने बताया कि दुधवा जंगल सफारी आने वाले पर्यटकों ने इस सेहतमंद बाघ का नाम गब्बर सिंह रखा है। यहां आने वाले सैलानी इसके दीदार के लिए काफी उत्सुक रहते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें