लखीमपुर खीरी जिले में शनिवार को दोपहर बाद जिला मुख्यालय समेत कई इलाकों में तेज धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। तेज आंधी से कई इलाकों में पेड़ भी गिर गए। सिंगाही कस्बे में तेज आंधी के चलते बेलरायां पनवारी मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात हुआ बाधित। तेज आंधी चलने और बूंदाबांदी से तापमान में कुछ गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत महसूस हुई। इससे पहले सुबह से ही तेज धूप का दौर जारी था, जिसके चलते गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था। दोपहर बाद तेज आंधी चलने से कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई कुछ जगहों पर तार टूटने और बिजली के खंभे गिरने की भी खबरें मिली है।