लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष रामपाल यादव के नेतृत्व में यह ज्ञापन दिया गया। इसमें जौहर विश्वविद्यालय, पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए गए। सपा ने जौहर विश्वविद्यालय का संचालन जारी रखने की मांग की। साथ ही, पेपर लीक पीड़ितों को मुआवजा देने की भी मांग की गई।