फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: यहां जमीन फोड़कर प्रकट हुआ शिवलिंग, नाम पड़ा भुईफोरवानाथ शिव मंदिर

लखीमपुर खीरी के मेला मैदान में स्थित भुईफोरवानाथ शिव मंदिर शहर और आसपास के क्षेत्रों में आस्था का प्रमुख केंद्र है। यह मंदिर अपनी प्राचीनता, धार्मिक महत्व और अनूठी मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि इस मंदिर का नाम भुईफोरवानाथ इसलिए पड़ा क्योंकि मान्यता है कि यहां स्थापित शिवलिंग भूमि को फोड़कर स्वयं प्रकट हुआ था, जिसे स्वयंभू शिवलिंग के रूप में पूजा जाता है। पुजारी मुन्ना गिरी बताते हैं कि स्थानीय मान्यताओं और कथाओं के अनुसार यह मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है। कुछ विद्वानों और स्थानीय लोगों का मानना है कि यह मंदिर रामायण या महाभारत काल से संबंधित हो सकता है। मंदिर के शिवलिंग को लेकर यह विश्वास है कि यह स्वयं प्रकट हुआ, जिसके कारण इसे विशेष रूप से चमत्कारी माना जाता है। उन्होंने बताया कि भुईफोरवा नाथ मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। महाशिवरात्रि पर मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ता है। इस दौरान जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें