फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: महाशिवरात्रि पर शिवयम हुआ शहर, धूमधाम से निकाली गई शिव बरात; देखें वीडियो

लखीमपुर खीरी में महाशिवरात्रि पर रविवार को पूरा शहर शिवमय नजर आया। दूल्हे के रूप में सजे भगवान शिव की भव्य बरात गढ़ी मार्ग स्थित यज्ञशाला मैदान से धूमधाम के साथ निकाली गई। शिव बारात कमेटी के अध्यक्ष व संयोजक अमित वर्मा ने बताया कि बारात शहर के प्रमुख मार्गों से होकर भुईफोरवानाथ मंदिर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया। बरात मेला मैदान चौराहा, इमली चौराहा, आर्यकन्या चौराहा, मेन रोड, सदर चौराहा और संकटा देवी मार्ग से होते हुए पुनः मेला मैदान पहुंची। पूरे मार्ग पर आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गए थे। गेंदा और गुलाब के फूलों, रंग-बिरंगे गुब्बारों और विद्युत झालरों से शहर के प्रमुख रास्तों को सजाया गया था। बरात के दौरान कहीं घंटों का निनाद गूंजा तो कहीं भजन, शिव तांडव और शिव स्तोत्र के मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो उठा। डीजे की धुन पर बड़ी संख्या में शिवभक्त झूमते नजर आए। शिव और पार्वती के वेश में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं भूत-प्रेत और पिशाच के वेश में कलाकारों ने भी नृत्य कर आकर्षण बढ़ाया। शहर के कई चौराहों पर झाकियों और नृत्य के लिए स्टेज बनाए गए जिनपर शिव तांडव होता रहा। शहर में जगह-जगह बड़ी संख्या में लोग बरात के दर्शन के लिए उमड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें