फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयदशमी: लखीमपुर खीरी के धौरहरा में आरएसएस के स्वयंसेवकों ने किया शस्त्र पूजन

लखीमपुर खीरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में धौरहरा कस्बे के रामनवमी मंदिर परिसर में विजयदशमी पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संघ द्वारा प्रतिवर्ष परंपरा अनुसार विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन किया जाता है, लेकिन इस वर्ष संगठन के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम विशेष रूप से उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पारंपरिक गणवेश में अनुशासित ढंग से शस्त्रों का पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर संगठन की विचारधारा, राष्ट्रसेवा और शारीरिक सुदृढ़ता पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विजयदशमी के महत्व, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की विजय गाथा और राष्ट्र की रक्षा में शस्त्र पूजन की परंपरा की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। समापन पर सभी ने संगठन के शताब्दी वर्ष में राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें