फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में तेज हवा के साथ हुई बारिश, धान की फसल को नुकसान

मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Sep 2025 02:27 PM IST

मानसून की विदाई के बाद मंगलवार को मौसम ने करवट ली। लखीमपुर खीरी जिले के कुछ इलाकों में मंगलवार को सुबह बारिश आफत बनकर बरसी। फरधान, बेहजम और आसपास के क्षेत्र में सुबह बारिश के साथ तेज हवा चलने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। खासकर धान की फसल पलट गई है। दोपहर बाद तक बादलों की आवाजाही जारी रही। मध्यम गति से हवा भी चल रही है, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। खेतों में धान की फसल तैयार खड़ी है। कुछ जगहों पर फसल की कटाई की शुरू हो गई है। ऐसे में मौसम के मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें