फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखीमपुर खीरी में सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज, मियांपुर गांव पहुंचे अफसर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 अप्रैल को लखीमपुर खीरी जिले का दौरा कर सकते हैं। उनके संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मोहम्मदी तहसील के मियांपुर कॉलोनी गांव में आएंगे। यह गांव बांग्लादेशी विस्थापित हिंदू परिवारों का है। मुख्यमंत्री के जिले में दौरे को लेकर पिछले एक हफ्ते से प्रशासन तैयारी कर रहा है। इसी क्रम में प्रशासनिक अमले ने मंगलवार को मियांपुर गांव पहुंचकर सभा स्थल का जायजा लिया। लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार और एसपी डॉक्टर ख्याति गर्ग के साथ ही अन्य अधिकारियों ने सभा स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें