फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: लखीमपुर खीरी में ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता, प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

लखीमपुर खीरी में जिला शतरंज एसोसिएशन व जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से रविवार को दूसरी ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सेलिब्रेशन पैलेस, नौरंगाबाद में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लगभग 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे शुरू हुई और देर शाम तक मुकाबले चलते रहे। शाम तक लखनऊ और लखीमपुर के खिलाड़ियों का दबदबा बना हुआ था। आयोजक हसीबुल रहमान ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 71 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि रखी गई है। विजेता खिलाड़ियों को कैश प्राइज, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 51 पुरस्कार दिए जाने हैं। आयोजकों ने शहरवासियों और खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। इस दौरान जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव मंजीत सिंह, अनुज गुप्ता, शरीफ आरा, कृष्ण मुरारी वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें