लखीमपुर खीरी में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित किया गया। सभी जिला टॉपर व मेधावियों को कलक्ट्रेट बुलाया गया। यहां डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक सिंह व अधिकारियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मेधावियों के अभिभावक भी सम्मानित किए गए।