लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के खजुहा गांव में शनिवार दोपहर भीषण आग लगने से चार परिवारों के घर जल गए। हजारों रुपये की नकदी, अनाज और गृहस्थी का सामान राख हो गया। पूनम के घर में रखे 80 हजार रुपये नकद और कई कुंतल अनाज जल गया। रामप्यारी, कैलाश और फुलमता के घरों में भी नकदी, अनाज व अन्य सामान का भारी नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट से आग बुझाई, क्योंकि फायर ब्रिगेड घंटों देरी से पहुंची। थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी और लेखपाल विनोद भार्गव ने मौके पर पहुंचकर राहत व मुआवजे का आश्वासन दिया।