फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: ईद को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, खूब हो रही कुर्ता-पायजामे की खरीदारी

लखीमपुर खीरी में रमजान माह अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। ईद को लेकर शहर के बाजारों में खरीदारी से रौनक बढ़ गई है। लोग अलविदा जुमा और ईद की नमाज के लिए नए कपड़ों की खरीदारी में जुट गए हैं। खासकर कुर्ता-पायजामा की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देखने को मिल रही है। शहर के बड़े शोरूम और शॉपिंग मॉल के साथ-साथ फुटपाथों पर भी अस्थायी दुकानें सज गई हैं। खपरैल बाजार में सबसे अधिक कुर्ता-पायजामा की दुकानें लगी हुई हैं, जहां दिनभर खरीदारों की आवाजाही बनी रहती है। इसके अलावा मोहल्ला थरवरन गंज में भी अस्थायी बाजार लग गया है, जहां बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें