लखीमपुर खीरी से पाकिस्तान गए खातेदार की 116 बीघा जमीन अमेठी ग्राम पंचायत में थी, जिस पर अवैध रूप से धौरहरा कस्बे के ही लोगों ने कब्जा कर रखा है। दो माह पूर्व चकबंदी अधिकारी ने उस भूमि को राज्य सरकार में निहित किया था। इसके बाद बेदखली नोटिस तहसीलदार ने जारी किया था। लेकिन नोटिस मियाद पूरी होने के बाद भी प्रशासन भूमि खाली नहीं करा सका। जिससे नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन करते हुए भूमि खाली कराने की मांग की।